नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अमेरिकी हथियार खरीदने की पेशकश की थी। अमेरिका के चीन में राजदूत डेविड पर्ड्यू ने रविवार को फॉक्स न्यूज संडे कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रंप और शी की बातचीत के दौरान अमेरिकी हथियारों की ताइवान को बिक्री का मुद्दा उठा था। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और वहां अमेरिकी हथियारों की बिक्री का लगातार विरोध करता रहा है। इसी चर्चा के दौरान ट्रंप ने शी से पूछा कि क्या वह भी कुछ अमेरिकी हथियार खरीदना चाहेंगे। यह भी पढ़ें- अरब सागर से निकाल देंगे... मोजतबा का दावा- युद्ध खत्म करने की अपील कर रहा US अमेरिकी राजदूत ने बताया कि शी जिनपिंग ने ताइवान को हथियार बेचने पर आपत्ति जताई थी। इसके जवाब में ट्रंप ने अमेरिकी हथियारों की बिक्री को स...