नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- पाकिस्तान की टीम को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की टीम को तीनों मुकाबले में शर्मनाक हार मिली। दूसरे टेस्ट के बाद टीम मैनेजमेंट ने कप्तान को बिना बताए ही टीम में बड़े बदलाव कर दिए हैं। इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान सहित सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया और कोच सरफराज अहमद को भी पद से हटा दिया है। हालांकि बाद में जब बाबर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी इसके बारे में बाद में जानकारी मिली। सीरीज खत्म होने के कुछ दिन बाद पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम ने बाबर आजम की लीडरशिप की जमकर आलोचना की है। यह भी पढ़ें- इंडिया के टाइट शेड्यूल ने बढ़ाई टेंशन, गिल-बुमराह दो वनडे से हो सकते हैं बाहरपीसीबी ने किए बड़े ब...