नई दिल्ली, अगस्त 2 -- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने शाह के पुणे दौरे के दौरान लगाए गए पोस्टर को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर सवाल उठाए। अमित शाह शनिवार को महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर पुणे पहुंचे थे। इस दौरान लगाए गए स्वागत पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'क्या आपको कहीं भी हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर दिखाई दे रही है? छोड़िए, आनंद दिघे भी गायब हैं।' यह भी पढ़ें- सिद्धिविनायक मंदिर से हर साल 18 करोड़ की चोरी; राज ठाकरे का बड़ा दावा संजय राउत ने कहा, 'कुछ अंधभक्त कह रहे हैं कि पोस्टर पर बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की तस्वीर है। हां, तस्वीर है, लेकिन एक को...