नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति से ब्रेक लिया था। उन्होंने ये ब्रेक अपनी तबीयत के चलते लिया था। अब एक्टर कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर वापस आ गए हैं। शो के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने बताया कि अब उनकी तबीयत कैसी है। शो का नया एपिसोड 16 नवंबर को टेलीकास्ट किया जाएगा।कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर लौटे अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन को सेट पर एंट्री लेते देखा जा सकता है। इस दौरान एक कंटेस्टेंट उनसे पूछता है कि अब उनकी तबीयत कैसी है? कंटेस्टेंट कहता है, 'आपकी तबीयत ठीक नहीं थी। अब आप कैसे हैं सर?' इस सवाल का जवाब अमिताभ बच्चन अपने स्टाइल में देते हैं। वो कहते हैं, 'आप कैसे हैं (कंटेस्टेंट से)'? कंटेस्टेंट जवाब देता है- मैं ठीक हूं। इसके बाद अमिताभ कहते हैं, 'अगर आप ठीक है...