नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 11वें मुकाबला रविवार रात बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के दौरान पूरा स्टेडियम 'कोहली को बॉलिंग दो' के नारों से गूंज उठा। दरअसल, आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए सीएसके के सामने 251 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए जब चेन्नई की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी तब फैंस चाहते थे कि कोहली को बॉलिंग करने का मौका मिले। हालांकि कप्तान रजत पाटीदार ने फैंस की दरख्वास्त नहीं मानी। आरसीबी फैंस ने इस पल का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला जो इस समय खूब वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- KKR-PBKS की आज होगी ईडन गार्डन्स पर भिड़ंत, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मचाएगा तबाहीविराट कोहली ने बनाए 28 रन टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी...