बेगुसराय, मई 4 -- बीहट, निज संवाददाता। रविवार की शाम प्रतिभागियों के द्वारा दो नाटकों का मंचन होने के साथ ही 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन हो गया।

कार्यशाला का आयोजन बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी के बैनर तले बीहट मध्य विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागी के द्वारा 'कोशिश' व 'एक शाम मेरी कहानी'नाटक का मंचन किया गया। एक विद्यार्थी के संघर्ष की कहानी पर आधारित नाटक 'कोशिश' में नाजुक कुमारी, कंचन कुमारी, राजलक्ष्मी, मौसम, सौरभ, आयुष, रिया, चिराग, सुहानी, अनंत, सूरज, ऋषभ, अंकित व शिवम ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही लूटी। दूसरी प्रस्तुति 'एक शाम मेरी कहानी' में जीवन के अलग-अलग रूपों, भावनाओं को प्रतीकात्मक शैली में प्रस्तुत कर कलाकारों ने अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। सुमित कुमार, बिजेन्द्र कुमार, आकाश, ऋष...