नई दिल्ली, अगस्त 20 -- ग्रेट ग्रैंड मस्ती से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली कंगना शर्मा की बोल्डनेस के चर्चे अक्सर सोशल मीडिया पर होते हैं। सोशल मीडिया पर बोल्ड और बिंदास अवतार के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस का बचपन काफी दुख और दर्द में बीता। हाल ही में कंगना ने अपने बचपन के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके पिता उन्हें, उनकी मां, बहन सबको बहुत मारते-पीटते थे। इसी दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उनकी बहन की शादी ऐसे घर में करवाई जहां प्रॉस्टीट्यूशन रैकेट चलता था।कंगना शर्मा की बहन की खौफनाक शादी कंगना शर्मा अपने बचपन और बहन के खोने के दर्द को याद करते हुए लगातार रोती रहीं। कंगना जो अपने बचपन के किस्से बता रही थीं, उसे सुनकर किसी का भी दिल बैठ जाए। उन्होंने बताया कि उनकी बहन जब 15-16 साल की थी तब उनकी शादी कर दी गई। कंगना न...