नई दिल्ली, जून 14 -- भारत और अमेरिका के रिश्ते अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी मिसाइल हमले में तीन भारतीयों की मौत हो गई है। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने डिमार्श जारी कर अमेरिका के सामने विरोध दर्ज करवाया था। लेकिन अब विदेश मंत्री जयशंकर और उनके अमेरिकी समकक्ष की लेकर वाशिंगटन से जो बयान जारी किया गया है उसने दिल्ली में सभी के कान खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी अमेरिका के इस बयान को असंवेदनशील करार दिया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के बयान को रिपोस्ट करते हुए थरूर ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा, "अमेरिका का यह आधिकारिक बयान पढ़कर गहरा झटका लगा है। इसमें निर्दोष भारतीयों की मौत पर बिलकुल भी खेद या संवेदना व्यक्त नहीं की गई है। कोई 'मित्र' या रणनीतिक साझेदार इत...