नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- इलेक्शन कमीशन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली अक्ष्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जनता और नेताओं से सड़कों पर उतरने की अपील की है। निर्वाचन आयोग से जुड़े खुलासे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- ऐसा अगर किसी और देश के अंदर होता तो अब तक... इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और पिछले चुनावों को रद्द करने की मांग की थी ।भारद्वाज बोले- कोई और देश होता तो अब तक... आप नेता सौरव भारद्वाज ने एक्स पर वीडियो जारी की। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के हवाले से कहा- 'आज खुलासे चुनाव आयोग और SIR को लेकर किए हैं, वो अगर किसी और देश के अंदर हुए होते तो जनता अपने हक के लिए सड़कों पर उतर आती। लोग प्रजातांत्रिक तर...