नई दिल्ली, मार्च 2 -- आज फिल्मों में अल्फा मेल्स का जमाना है। कबीर सिंह से जो शुरू हुआ था, उसे हाल ही में लव स्टोरीज में भी देखा गया। इन फिल्मों में हाइपर मैस्कुलिन, अग्रेसिव मेल कैरेक्टर को बढ़ावा दिया गया है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब सूरज बड़जात्या ने हिंदी फिल्मों में हीरो को एक अलग ही रोल में पेश किया था। बड़जात्या की फिल्मों जैसे- 'विवाह' से लेकर 'हम आपके हैं कौन' में रोमांटिक लीड सेंसिटिव होते थे। लेकिन फिल्ममेकर को अब खुद लगता है कि उनका प्रेम (वह नाम जो उन्होंने अपने सभी हीरो के लिए इस्तेमाल किया) कबीर सिंह से बहुत अलग नहीं है।सूरज बड़जात्या ने रोमांटिक लीड्स पर बात की सूरज बड़जात्या ने थिएटर के बाद अब ओटीटी पर भी अपनी पारी की शुरुआत की है। हाल ही में JioHotstar पर सूरज का नया शो, 'संगमरमर' रिलीज हुआ है। इस रोमांटिक ड्रामा में सौरभ...