नई दिल्ली, मार्च 17 -- दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने एक नई पहल शुरू की है। छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से 'कॉफी विद वाइस चांसलर' नामक कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को कुलपति से सीधे बातचीत करने और उनके समक्ष अपने विचार और चिंताएं खुलकर व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना है। सोमवार शाम को आयोजित उद्घाटन सत्र में कुलपति योगेश सिंह ने मिरांडा हाउस के 10 छात्राओं से बातचीत की। कुलपति ने उन्हें सशक्तिकरण के साधन के रूप में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने विजन को भी शेयर किया। एक छात्रा के एआई (आरटीआई) से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने सलाह दी कि एआई को स्वामी के बजाय सहायक बनाना चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.