हल्द्वानी, अगस्त 1 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। 'कॉफी विद जेन ज़ी' कार्यक्रम के दौरान शनिवार को युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने नकल विरोधी कानून की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने पेपर लीक करने वालों पर सख्त कानूनी शिकंजा कस दिया है। विकास भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) कानून को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। इसके तहत पेपर लीक गिरोहों और उनके सहयोगियों के लिए 10 वर्ष तक की जेल, 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों का जीवन नर्क बना देंगे; क्या PM मोदी ने कही ऐसी ब...