नई दिल्ली, मई 23 -- 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है और अब वह तमाम कोशिशों के बाद भी इसे ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि बाद में इसे फिर से शुरू कर दिया गया। उन्होंने अपने निजी एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके ये जानकारियां दी हैं। दीपके ने खुद पर शिकंजा कसे जाने का डर भी जाहिर किया है। बता दें कि दीपके महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और फिलहाल बोस्ट में रह रहे हैं। सीजेआई सूर्यकांत की युवाओं को लेकर कॉकरोच वाली टिप्पणी के बाद उनकी पार्टी को तेजी से लोकप्रियता मिली है। बता दें कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' का एक्स हैंडल भारत में बंद कर दिया गया है। हालांकि अन्य देशों में इसे देखा...