दिल्ली, मई 21 -- सोशल मीडिया पर महज कुछ दिनों के भीतर चर्चा का केंद्र बन गई "कॉकरोच जनता पार्टी" के एक्स हैंडल को भारत में बैन कर दिया गया है.अजीबोगरीब नाम वाली इस पार्टी के बारे में जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें.सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने पिछले दिनों बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करते हुए उन्हें परजीवी बताया था.हालांकि बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया.लेकिन तब तक बेरोजगार युवाओं पर की गई उनकी ये टिप्पणी न सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई, विरोध की आवाजें मुखर होने लगीं, यहां तक कि उनसे माफी मांगने की भी मांग होने लगी, बल्कि उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर "कॉकरोच जनता पार्टी" नाम से एक कैंपेन चला और देखते ही देखते इस कैंपेन के...