नई दिल्ली, अगस्त 3 -- कांग्रेस ने बीजेपी के आईटी सेल पर भड़कते हुआ कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर वाले प्रोटेस्ट में लड़कियां खुद को सुरक्षित पहसूस कर रही थीं। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, लड़कियों को ज्यादा परेशानी बीजेपी के ट्रोल्स से हो रही है जो कि उन्हें धमकियां दे रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के उपनेता ने कहा कि इंटरनेट पर लड़कियों को प्रताड़ित किया जा रहा है और उन्हें धमकी दी जा रही है।प्रदर्शन में सभी सुरक्षा कर रहे थे गोगोई ने कहा, जंतर-मंतर प्रदर्शन की खूबसूरती यही थी कि बहुत सारी लड़कियां कह रही थीं, वे यहां सुरक्षित महसूस कर रही हैं। बहुत सारी लड़कियों का कहना था कि प्रदर्शन में जो भी लड़के आ रहे हैं वे उनका साथ दे रहे थे और उनकी सुरक्षा कर रहे थे। गोगोई ने कहा, असली चुनौती तो इंटरनेट पर है। यहां लड़कियां असुरक...