भभुआ, जुलाई 23 -- प्रतिदिन प्रार्थना सभा के बाद विद्यार्थियों को मिल रही ज्ञानवर्धन और प्रेरक सामग्री नवाचार से बढ़ रहा सामान्य ज्ञान व तार्किक चिंतन, रोज नई सामग्री से जुड़ते रहे छात्र (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। विद्यालयों में शिक्षा को किताबों की सीमाओं से बाहर निकालकर विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार, सामान्य जानकारी और समसामयिक विषयों से जोड़ने की दिशा में कैमूर चेतना-सत्र ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

सामग्री का महत्त्व बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा प्रतिदिन प्रकाशित होने वाले इस नवाचारी शैक्षिक प्रकाशन ने गुरुवार को अपने प्रकाशन के 200वें अंक को पूरा कर लिया। महज एक प्रकाशन के रूप में शुरू हुई यह पहल अब जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी...