नैनीताल, दिसम्बर 30 -- भवाली। पर्यटन सीजन के दौरान कैंची धाम में शटल सेवा और व्यावसायिक समस्याओं की जानकारी मंगलवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को दी। रातीघाट में आयोजित शिविर में तिवारी ने बताया, कि कारोबारियों को उम्मीद थी कि नव वर्ष में व्यापार बेहतर होगा, पर पुलिस भवाली और भीमताल में वाहनों को रोक रही है। 400 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग कैंची में होने के बावजूद ऐसा करना सही नहीं है। कहा कि पर्यटकों के वाहनों को कैंची धाम तक आने दिया जाए, जिससे व्यापार बेहतर हो सके। उन्होंने कैंची में भीड़ को देखते हुए पुलिस बल बढ़ाने की भी मांग की। कैबिनेट मंत्री ने जल्द समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.