'कैंची धाम के जाम से पूरे पहाड़ की व्यवस्था चरमराई'
अल्मोड़ा, अक्टूबर 6 -- अल्मोड़ा। यूकेडी की जिला इकाई की बैठक में कार्यकर्ताओं ने कैंची धाम जाम पर चिंता जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहाड़ की लाइफलाइन कहे जाने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम ने पूरे पहाड़ की व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचने में 12 घंटे लग रहे हैं, जिससे आवश्यक वस्तुओं और स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जाम के कारण अल्मोड़ा, रानीखेत, सोमेश्वर, बागेश्वर, कपकोट, थल, पिथौरागढ़, डीडीहाट के अलावा गढ़वाल मंडल के तमाम इलाकों में राशन, साग-सब्जी, फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा संकट आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है, जिससे मरीजों की जान संकट पर आ रही है। उक्रांद ने मांग की है कि जब तक इस समस्या का कोई ठोस विकल्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.