नई दिल्ली, जनवरी 10 -- एडिटेड और फेक वीडियो फैलाने के आरोप में पंजाब में जालंधर पुलिस द्वारा दर्ज किए एफआईआर पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए लिखा कि पंजाब पुलिस आपके नेता विपक्ष द्वारा हुए अपराध पर पर्दा डालने का काम कर रही है। पूरा मामला सिखों के गुरु तेग बहादुर सिंह से जुड़ा है। दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि नवंबर 2025 में गुरु तेग बहादुर सिंह की 350वीं शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर दिल्ली विधानसभा में बहस हुई थी। इस दौरान विपक्ष की नेता आतिशी ने गुरु तेग बहादुर सिंह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। कपिल मिश्रा और कुछ अन्य भाजपा विधायकों ने इससे जुड़ा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया। कपिल मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष...