रांची, मार्च 28 -- झारखंड के प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अपने लिए 100 करोड़ रुपए का 'शीशमहल' बनवाने का आरोप लगाया है। अपने आरोप के समर्थन में पार्टी ने उस निविदा विज्ञापन की तस्वीर भी दिखाई जो मुख्यमंत्री आवास के निर्माण के लिए जारी किया गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने अपने आरोप को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, और 'शीशमहल' बनवाने के मामले में सीएम पर केजरीवाल को भी पीछे छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नए सीएम आवास में 2 करोड़ का फव्वारा और ढाई करोड़ का बगीचा होगा। अपनी पोस्ट में भाजपा नेता प्रतुल ने लिखा, 'झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का 100 करोड़ का शीश महल का टेंडर जारी। प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं। हम लंबे समय से कहते थे कि मुख्य...