'केंद्र सरकार के 12 वर्षों के शासन में महंगाई बढ़ी'
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मीनापुर। प्रखंड में रविवार को क्रांति दिवस पर भाकपा ने पदयात्रा की शुरुआत की। इससे पहले मानिकपुर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। चांदपरना और मीनापुर सेंटर होते हुए पदयात्री मुस्तफागंज बाजार पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के शासन में महंगाई बढ़ी है। रोजगार के अवसर घटते जा रहे हैं। राज्य परिषद सदस्य जगदीश प्रसाद गुप्ता, अंचल सचिव शिवजी प्रसाद, रामएकबाली राय, भिखारी प्रसाद यादव, प्रो. लक्ष्मीकांत, लालबाबू गुप्ता, नगीना प्रसाद, रहमान अंसारी, जगदीश शर्मा, योगेंद्र प्रसाद, शिवजी सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा ने निकाली पदयात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.