वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। 'कूड़े में प्लास्टिक नहीं प्लास्टिक में कूड़ा नहीं' थीम पर पंचायतीराज विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के कादीपुर और भुल्लनपुर ग्राम पंचायतों में इस अभियान से सैकड़ों महिलाएं जुड़ी हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन जगहों पर कैम्प भी लगाए गए हैं। महिलाओं और किशोरियों को प्रेरित किया जा रहा है कि प्रयोग करने के बाद किसी भी प्लास्टिक को घर के बाहर न फेंककर उसे घर पर एक बोरी अथवा कार्टन में इकट्ठा करें। 2 किलो प्लास्टिक पंचायत भवन पर जमा करने पर एक सेनेटरी पैड नि:शुल्क दिया जाएगा। विंध्यवासिनी फाउंडेशन ट्रस्ट, वूमेन आइडियल वेलफेयर सोसाइटी और पंचायती राज विभाग की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को दोनों ग्राम पंचायतों में लगे कैम्प में 300 महिलाओं ने 2-2 किलो प्लास्टिक पंचायत भवन पर ज...