हरिद्वार, जुलाई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। महाकुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में मंगलवार से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन कुंभ मेले के सफल संचालन के लिए पुलिस बल का प्रशिक्षित और संवेदनशील होना सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला आयुष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव और अपर पुलिस अधीक्षक सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र अनुषा बडोला भी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- कुंभ मेले के सफल संचालन क...