प्रयागराज, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराकर, केक काटकर और मिष्ठान वितरण किया गया। मुख्य वक्ता महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पांच लोगों से शुरू हुई पार्टी आज 18 करोड़ लोगों की पार्टी बन चुकी है। आज हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ता हैं। भाजपा किसी व्यक्ति की नहीं विचारधारा की पार्टी है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रखर राष्ट्रवादी संकल्प, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' दर्शन और अटल बिहारी वाजपेयी के उदात्त नेतृत्व से प्रेरित भाजपा 'राष्ट्र सर्वोपरि' के उस मूल भाव का प्रतीक है, जिसने राजनीति को सेवा, समर्पण और जनकल्याण का माध्यम बनाय...