लखनऊ, जनवरी 23 -- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के मंडल दो में एसआईआर को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया। डिप्टी सीएम के साथ वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने ड्राफ्ट सूची से छूट गए नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म भरवाए। लोगों को संशोधन त्रुटियों के बारे में जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है। कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभियान में चेतन सिंह बिष्ट,मान सिंह, महेंद्र लोधी, सचिन वैश्य आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...