नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी छोड़कर जाने वाले राज्यसभा सांसदों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिन लोगों को राज्यसभा भेजा, उन्हें लेकर अब आगे ज्यादा सावधानी बरती जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि "आगे से राज्यसभा में किसी को भेजने से पहले सौ बार ठोंक-बजाकर देखेंगे, आदमी ठीक है या नहीं।" हालांकि, केजरीवाल ने राघव चड्ढा का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके निशाने पर खास तौर से राघव चड्ढा ही थे। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए राज्यसभा सांसदों का पार्टी छोड़कर जाना बेहद खेद वाली बात है। उन्होंने कहा कि इन सांसदों को पार्टी ने राज्यसभा भेजा था, जनता ने नहीं। हालांकि, उन्होंने इसे पार्टी के लिए एक सीख भी बताया। यह भी पढ़ें- दिल्ली में AAP का 20% वोट लोकसभा आते-आते कहां 'गायब' हो जाता है?'उन्...