मेरठ, मार्च 30 -- मेरठ के लोईया गांव की उभरती प्रतिभा ने पंजाब में ट्रॉफी जीतकर परचम लहराया। पंजाब के मौहाली में आयोजित 'किसमें कितना है दम' के ग्रैंड फिनाले में लोइया निवासी कक्षा चार की छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी जीती। होनहार छात्रा की उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने छात्रा को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। ग्रैंड फिनाले विजेता छात्रा यशस्वी के पिता नीतीश आलोक ने बताया कि उसकी बेटी दिशा पब्लिक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। स्कूल में वितरित किए ग्रैंड फिनाले के पंप्लेट की मदद से उसकी बेटी को शानदार प्लेटफार्म मिला, जिसमें प्रतिभाग कर लावड़ के बारूसिंह कॉलेज में दो राउंड में चयन पाकर मेरठ के रोहटा रोड स्थित हवेली फार्म हुए सेमीफाइनल राउंड में गैंड फिनाले के फाइनल के लिए चयन पाया। म...