नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते काफी वक्त से श्रद्धा कथित तौर पर फिल्ममेकर राहुल मोदी संग अपने रिश्ते को लेकर खबरों में हैं। दोनों को अक्सर कई जगहों पर एक साथ स्पॉट भी किया गया है। हालांकि, अभी तक श्रद्धा या राहुल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं किया है। ऐसे में अब पहली बार श्रद्धा ने सरेआम अपने राहुल की तारीफ की और उन्हें टैलेंटेड कहा।श्रद्धा ने की अनीता की तारीफ दरअसल, हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर अनीत पड्डा फैशन ब्रांड 'ट्रेंड्स' के एक ऐड में नजर आईं। इस ऐड को किसी और ने नहीं, बल्कि फिल्ममेकर राहुल मोदी ने लिखा और डायरेक्ट किया था। ऐसे में श्रद्धा, राहुल के काम की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं। श्रद्धा ने अनीत की तारीफ के साथ राहुल के काम की भी सर...