नई दिल्ली, मई 1 -- बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख ने साउथ अफ्रीका के केप टाउन में अपनी अगली फिल्म 'किंग' का अगला शेड्यूल शुरू करके फैंस को दीवाना बना दिया। शाहरुख ने इस हफ्ते उस सीन की शूटिंग शुरू की, जिसे फिल्म का क्लाइमैक्स सीन माना जा रहा है। शूटिंग के सिर्फ एक दिन बाद ही सेट से कुछ वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इन लीक वीडियोज में शाहरुख एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। यही नहीं, दूसरे वीडियो में किंग खान एक कार में बैठे हैं और पीछे बज रहे गाने के साथ गाड़ी चलाने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस दौरान लीक वीडियो में सबका ध्यान शाहरुख से ज्यादा किसी और ने खींचा। वीडियो में ब्रिटिश सिंगर एड शीरन नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।क्या शाहरु...