आगरा, अप्रैल 21 -- प्रस्तावित "कासगंज महोत्सव" के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्ययोजना पर चर्चा की। मंगलवार को इस सिलिसले में बैठक कर महोत्सव की तिथि, अवधि एवं आयोजन स्थल के निर्धारण सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। डीएम प्रणय सिंह बताया कि महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न समितियों एवं उपसमितियों का गठन कर जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएंगी। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया।महोत्सव में प्रतिदिन प्री-ईवनिंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। महोत्सव में जिले के विभिन्न विभागों जिला उद्योग केंद्र, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, वन, मत्स्य, पर्यटन, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, बैंकिंग, ...