वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी। काशी दर्शन बस के यात्री अब विश्वनाथ धाम की मंगला आरती भी देख सकेंगे। यह सुविधा उन्हें पहले से निर्धारित शुल्क (2499 रुपये) में ही मिलेगी। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (वीसीटीएसएल) के एआरएम एके सिंह ने बताया कि काशी दर्शन बस सेवा में यात्री बाबा विश्वनाथ, अन्नपूर्णा मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा माता मंदिर, संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन करते हैं। अस्सी घाट से ललिता घाट तक नौका विहार, सारनाथ भ्रमण कराने और गाइड की सुविधा के साथ ही उन्हें निर्धारित नाश्ता भी दिया जाता है। अब मंगला आरती देखने की सुविधा भी शुरू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...