अल्मोड़ा, मार्च 27 -- मरचूला में एक रिजॉर्ट में लोनिवि कर्मी के साथ मारपीट के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने नाराजगी जताई है। एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को रिजॉर्ट के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं, थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि लोनिवि के जेई ने मौखिक और व्हाट्सप से शिकायत दर्ज कराई है। लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...