काशीपुर, फरवरी 19 -- काशीपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस कर्मियों को फास्ट और जिम्मेदार पुलिसिंग करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि काम के मामले में कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को कोतवाली परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पार्षद राशिद फारूखी ने कहा कि काशीपुर को कानून व्यवस्था में प्राथमिकता से रखा जाए। यदि कोई जनप्रतिनिधि अपनी बात रखता है तो पुलिस उसे सुने और समस्या के अनुसार उसका निदान हो। पार्षद अब्दुल कादिर ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि नशा बेचने वाले छोटे सप्लायर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाते। ऐसे में छोटे सप्लायरों पर भी शिकंजा कसा जाए। व्यापारी राजीव परनामी ने कह...