हमीरपुर, जून 1 -- हमीरपुर/कानपुर, हिटी। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहने के तीसरे दिन रविवार को कानपुर और हमीरपुर प्रशासन की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की। एडीएम (नमामि गंगे) के नेतृत्व में पहुंची टीम करीब 45 मिनट तक मौके पर रही। इस दौरान अधिकारियों ने ध्वस्त पिलर और गिरे हुए हिस्सों का निरीक्षण किया तथा तस्वीरें भी लीं। एडीएम ने बताया कि एक जून को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की तकनीकी टीम स्थल का विस्तृत निरीक्षण करेगी और निर्माण सामग्री के नमूने लेकर उनकी जांच कराएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। हालांकि निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था。 यह भी पढ़ें- हमीरपुर पुल हादसा: 60 घंटे बाद 45 मिनट की जांच, ADM...