रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में सोमवार को रांची वीमेंस कॉलेज की हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा गुप्ता के काव्य-संग्रह 'कांस के फूलों ने कहा, जोहार' का लोकार्पण सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर बीएचयू के प्राध्यापक प्रो. आशीष त्रिपाठी ने कहा कि प्रज्ञा की कविताएं आदिवासी गांव के ठीक पड़ोस में बसे किसान गांव की कविताएं हैं। दिल्ली विवि की डॉ. रश्मि रावत ने विशेष वक्ता के तौर पर कहा कि डॉ. प्रज्ञा की कविताएं परंपराओं से ताकत लेती हुई भविष्य का सपना बुनती हैं। डॉ. प्रज्ञा गुप्ता ने कहा कि स्मृतियां मेरे लिए जीवनी शक्ति हैं। आलोचक प्रो. रवि भूषण, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. माया प्रसाद, कहानीकार पंकज मित्र, डॉ. जीतेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद झा, सियाराम सरस, रश्म...