फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 15 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बहुजन आंदोलन के महानायक कांशीराम की जयंती को समाजवादी पार्टी ने पीडीए दिवस के रूप में मनाया। ठंडी सड़क के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सपा के प्रदेश सचिव डॉ.जितेंद्र यादव ने कहा कि कांशीराम का बताया रास्ता ही हमें जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी दिला सकता है। उसी रास्ते पर आज समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष चल रहे हैं।जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि कांशीराम के जीवन दर्शन को अपनायें और उनके मिशन जिसकी जितनी संख्या भारी उनकी उतनी हिस्सेदारी को सफल बनायें। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि कांशीराम के अधूरे मिशन को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरा करने का काम कर रहे हैं। नवल किशोर शाक्य, उर्मिला राजपूत, अजीत कठेरिया ने भी विचार रखे। इ...