नई दिल्ली, अगस्त 24 -- देश में प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने आपूर्ति बढ़ाने और दाम नियंत्रित करने के लिए विशेष कदम उठाया है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने सोमवार को बताया कि सरकार नासिक से प्रमुख खपत केंद्रों तक प्याज की बड़ी मात्रा रेलवे के स्पेशल रैक के जरिए भेज रही है। इस पहल को 'कांदा एक्सप्रेस' नाम दिया गया है। सरकार का कहना है कि इसका मकसद मौसमी तेजी के दौरान बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाना और कीमतों पर नियंत्रण करना है। केंद्र के बफर स्टॉक से प्याज को चुनिंदा मंडियों और खुदरा बाजारों में भी उतारा जाएगा। यह भी पढ़ें- ये भूखे-नंगे लोग, पहले कंगना रनौत बनकर तो दिखाओ; बीजेपी सांसद ने किसे सुनाया निधि खरे के अनुसार, शुरुआत में बफर स्टॉक का प्याज चेन्नई, मदुरै, दिल्ली, एर्नाकुलम और गुवाहाटी जैसे 5 प्रमुख खपत केंद्...