हल्द्वानी, दिसम्बर 28 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर रविवार को स्वराज आश्रम में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने विचार गोष्ठी एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की नींव और इतिहास का अभिन्न अंग है। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा के मार्ग, पंडित नेहरू के आधुनिक भारत के सपने, मौलाना आजाद की रचनाओं और इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के बलिदान को याद किया। ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे ने कहा कि कांग्रेस 140 वर्ष पहले भी देश की आवाज थी, आज भी है और भविष्य में भी संविधान व जनहित की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। मुख्य वक्ता जिला उप...