नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता शशि थरूर एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम और कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच तुलना करने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अब अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया उकी बात को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर हमला बता रहा है, जबकि उनका मकसद केवल यह कहना था कि कांग्रेस का छात्रों तक पहुँचने का अभियान उतना असरदार नहीं रहा जितना कि 'कॉकरोच पार्टी' का पेपर लीक के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन रहा है। कई बार पार्टी की लीक से हटकर बयान देने की वजह से विवादों में रहने वाले कांग्रेस सांसद अपनी सफाई दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका मकसद यह बताना था कि राजनीतिक पार्टियों को अपने दरवाजे खोलने चाहिए और अगली पीढ़ी के लिए राजनीति को आकार देन...