नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा में पाकिस्तान ने एक बार फिर से जहर उगला है। पाकिस्तान की डिप्लोमैट सायमा सलीम ने कश्मीर को लेकर कहा कि 'यह कभी भी भारत का हिस्सा नहीं था, न है और न ही होगा।' इतना ही नहीं झूठ की पराकाष्ठा को पार करते हुए पाकिस्तानी डिप्लोमैट ने भारत के ऊपर ही आतंकवाद को फैलाने का आरोप लगा दिया। बता दें, संयुक्त राष्ट्र की 81वीं महासभा में पाकिस्तान लगातार इस नैरेटिव को बनाने में लगा हुआ है। शुक्रवार को ही विदेश मंत्री जयशंकर से एक पाकिस्तानी पत्रकार ने इसी तरह का सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने पाकिस्तान को एक आतंकी देश करार दिया था। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में जवाब देने के अधिकार का उपयोग करते हुए पाकिस्तानी डिप्लोमैट ने कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। पाकिस्ता...