नई दिल्ली, अगस्त 29 -- India-Pakistan: हाल ही में श्रीनगर की यात्रा के दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा दिए गए सात शब्दों के एक बयान ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। पिछले छह वर्षों में जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने 19 अगस्त को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि "यह भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।" इस बयान के सार्वजनिक होते ही पाकिस्तान में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ ही घंटों के भीतर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कार्यवाहक अमेरिकी राजनयिक नताली बेकर को तलब कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान ने इस टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना और तथ्यात्मक रूप से गलत करार दिया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस पूरे मामले पर सहज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसे पाकिस्तान की बौखलाहट और हताशा पर टिप...