नई दिल्ली, अगस्त 23 -- लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि उसने ही खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी थी। बता दें कि निज्जर की हत्या के बाद कनाडा और भारत के बीच संबंध काफी बिगड़ गए थे। कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर ही निज्जर को मरवाने का आरोप लगा दिया था। 2023 में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोल्डी बरार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भारत में वॉन्टेड है।निज्जर पर क्यों भड़का गोल्डी बरार खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा से बातचीत के दौरान गोल्डी बराड़ ने दावा किया कि उसने ही निज्जर को मारा है। बरार ने कहा, 'निज्जर युवाओं को ड्रग्स के जाल में फंसाने वालों का समर्थन करता था। जिन लोगों ने युवाओं को ब्लैकमेल करके ड्रग्स बेचने और ...