'कराची में होगा खून-खराबा', पाक के टुकड़े-टुकड़े करने पर भड़क गए बिलावल भुट्टो, शहबाज को चेताया
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- पाकिस्तान में इन दिनों देश के नक्शे को फिर से बदलने और नए प्रांत बनाने के प्रस्ताव को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। शहबाज शरीफ सरकार की सहयोगी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने साफ चेतावनी दी है कि अगर सिंध प्रांत को जबरन बांटने की कोशिश की गई तो कराची की सड़कों पर खून-खराबा होगा। इस बयान के बाद से ही सत्ताधारी गठबंधन के भीतर की दरार खुलकर सामने आ गई है। यह पूरा विवाद गृह मंत्री मोहसिन नकवी के एक प्रस्ताव के बाद भड़का है। सेना प्रमुख असीम मुनीर के करीबी माने जाने वाले नकवी ने 12 नवंबर को देश में नए प्रांत बनाने के लिए जनमत संग्रह कराने की वकालत की थी। उनका तर्क है कि मौजूदा प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह चरमरा चुका है और बेहतर शासन के लिए छोटे प्रांत जरूरी हैं। योजना मंत्री अहसन इकब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.