अल्मोड़ा, सितम्बर 25 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। जीआईसी खूंट में जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की ओर से कार्यशाला हुई। कम उपयोगी वाली कृषि भूमि में औषधीय व सुगंधित पौधे उगाने पर जोर दिया। साथ ही स्कूल में हर्बल गार्डन भी विकसित किया गया। 11वां आयुर्वेद दिवस पर संस्थान के निदेशक डॉ. आईडी भट्ट के निर्देशन में जैव विविधता संरक्षण व प्रबंधन केंद्र की ओर से यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आशीष पांडे ने पारंपरिक ज्ञान, आयुर्वेद के लाभों और आयुर्वेद में औषधीय व सुगंधित पौधों के उपयोग व संरक्षण की जरूरत के बारे में बताया। डॉ. केएस कनवाल ने क्लस्टर-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती के लिए कम उपयोग वाली कृषि भूमि की क्षमता पर जोर दिया। कहा कि उच्च मूल्य वाली औषधीय और सुगंधित पौधों की प्रजातियों की खेती अति...