फिरोजाबाद, दिसम्बर 2 -- फिरोजाबाद। थाना दक्षिण में सलीम निवासी गढ़िया मोहल्ला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि कब्रिस्तान में उसके पूर्वजों को दफनाया जा रहा है। अब कब्रिस्तान पर बिलाल, फहीम, शाहरुख, सलमान पुत्रगण बब्बन निवासी लेवर कालोनी ने अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण हटाने को कहा तो आरोपियों ने मारपीट की। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकोहाबाद के युवक पर केस फिरोजाबाद। थाना दक्षिण में छोटी छपैटी निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसको शिकोहाबाद के मेहरा कालोनी निवासी अनुभव यादव परेशान कर रहा है। उसके वाट्सअप पर लगातार गाली गलौज कर रहा है। जान से मारने की धमकियां दे रहा है। आरोपी द्वारा मानसिक रूप से उसको परेशान कर दिया है। वाट्सअप चैट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। समर को लेकर मारपीट फिरोजाब...