'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा पर धोखाधड़ी का केस; कानपुर में बिना परफॉर्मेंस स्टेज छोड़ा था
कानपुर, अक्टूबर 27 -- कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा और उनकी मैनेजर प्रीति के खिलाफ कानपुर की एसीजेएम पंचम कोर्ट में मंगलवार को धोखाधड़ी, मानहानि, धमकी और झूठी जानकारी देने के आरोप में परिवाद दाखिल किया गया है। न्यायिक क्षेत्राधिकार पर सुनवाई होने के बाद कोर्ट ने मामला दर्ज कर लिया। परिवादी के बयान के लिए पांच नवंबर की तारीख तय की गई है। कानपुर देहात के सरवनखेड़ा विसायकपुर निवासी डिजिटल मार्केटिंग कंपनी के संचालक आशीष कुमार ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 15 अक्तूबर को लाजपत भवन लॉन में नगाड़ा नाइट्स का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, मॉडल व अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा का 45 मिनट का परफामेंस होना था। शोर बैंड के संचालक अमन निगम और इवेंट प्लानर अनुभव राज भी आयोजकों में शामिल थे। इस मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.