नोएडा, फरवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि स्वेटर बदलने के दौरान संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक औरैया निवासी 48 वर्षीय राजू औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में काम करता था। राजू कंपनी परिसर में रहता था। पुलिस के मुताबिक वह रविवार की रात करीब 12:30 बजे कम्पनी की दूसरी मंजिल पर खड़े होकर स्वेटर बदल रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। इसकी वजह से वह नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई। परिजन शव लेकर पैतृक गांव चले गए। परिजन की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...