नई दिल्ली, मई 9 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीएम की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से कर डाली। पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड के बाद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि 'मैं मोदी जी को पूरी विनम्रता के साथ याद दिलाना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है। आज मोदी जी पंजाब के साथ जो अत्याचार कर रहे हैं। वो हमें कई सौ साल पहले की याद दिलाता है जब औरंगजेब ने भारत के अंदर जगह-जगह अत्याचार करके कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया था। आज मोदी जी ने बेईमानी करके भारत के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। उसके बाद औरंगजेब की नजर पंजाब के ऊपर पड़ी। इसी तरह पूरे देश में बेईमानी से कब्जा करने के बाद अब मोदी जी की भी नजर पंजाब के ऊपर है।' आप...