नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- यूपी कांग्रेस के लखनऊ मुख्यालय में नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा की ताजपोशी के अवसर पर हुए बवाल के केंद्र में रहीं ममता चौधरी ने पूर्व अध्यक्ष अजय राय पर औकात में रहने की बात कहने का आरोप लगाया था। ममता चौधरी लगभग दो दशक से कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। लखनऊ के स्थानीय निकाय से राज्य महिला कांग्रेस के पद तक पहुंची हैं। उन्होंने 'द इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए दावा किया कि अजय राय के आने पर कुछ लोग महिलाओं को हटा रहे थे। इससे धक्कामुक्की हुई। वह महिला कार्यकर्ताओं को धक्का दिए जाने का विरोध कर रही थीं और जब यह बहस शुरू हुई तो वह अजय राय को कुछ भी नहीं बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि मैं किसी को उकसा नहीं रही थी। मैं तो उनसे बात भी नहीं कर रही थी। कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि यह तीखी बहस इतनी क्यों बढ़ गई। यह भी प...