देहरादून, अप्रैल 11 -- दून के संगीत प्रेमी रविवार को को दोपहर 3 बजे से सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित 'ओल्ड इज गोल्ड नाइट' बाय स्वरांजली का आनंद ले सकेंगे। इस कार्यक्रम की घोषणा शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान की गई। कार्यक्रम के आयोजक संदीप गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में गायक किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, आशा भोंसले और लता मंगेशकर जैसे महान गायक-गायिकाओं के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। पिछले 14 वर्षों से संस्था इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम सभी के लिए निःशुल्क है। कैबिनेट मंत्री खजानदास मुख्य अतिथि होंगे। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, राज्य मंत्री अशोक वर्मा, एनआईसी उत्तराखंड के उप महानिदेशक (आईटी) संजय गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। प्रेसवार्ता में राजेश गोयल, महबूब आ...